{"_id":"5b23f30c4f1c1bf56e8b82ee","slug":"101529082636-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में 2 एनआरआई समेत 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में 2 एनआरआई समेत 5 घायल
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो एनआरआई समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
नेशनल हाईवे स्थित गांव जलवेड़ा के पास सड़क हादसे में दो एनआरआई समेत पांच लोग घायल हो गए। उनकी पहचान दिल्ली निवासी माधव, विशाल व ड्राइवर गुरप्रीत सिंह और लंदन निवासी सारिका व उसकी बेटी रिया के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार उक्त लोग इंडिका कार में सवार थे। उसे गुरप्रीत सिंह चला रहा था। सभी लोग श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर वापस दिल्ली जा रहे थे। जब वह गांव जलवेड़ा के पास पहुंचे तो आगे जा रही एक रिकवरी वैन से उनकी टक्कर हो गई। इसके कारण पांचों घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया। घटनास्थल पर पहुंची नबीपुर पुलिस चौकी पुलिस ने सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाकर हादसे के बारे में जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन:15जीबीजीपी02: सरहिंद नेशनल हाईवे जलवेड़ा गांव के पास हुए हादसे में घायल चालक व एनआरआई युवती।