फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े फ्रीडम फाइटर

पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े फ्रीडम फाइटर

Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े फ्रीडम फाइटर
पेट्रोल की बोतलें लेकर टंकी पर चढ़े फ्रीडम फाइटर
विज्ञापन

बातचीत करने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदर्शनकारियों के बीच तू-तू-मैं-मैं
एडीसी ने की समझाने की कोशिश, जिद पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। मांगों के लिए वीरवार को स्वतंत्रता सेनानी पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर राजा, फ्रीडम फाइटर जत्थेबंदी के प्रदेशाध्यक्ष हरिंदर खालसा के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता को लौटना पड़ा।
फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी जत्थेबंदी की प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान जत्थेबंदी के चार नेता लाभ सिंह, सियासत सिंह, कुलवंत सिंह और जसवंत सिंह पेट्रोल की बोतलें लेकर जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। जत्थेबंदी के अन्य नेताओं ने टंकी के नीचे धरना लगा दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के दिड़बा से विधायक हरपाल सिंह चीमा और हलका अध्यक्ष दिनेश बांसल भी धरनाकारियों के समर्थन में आ गए। मामले की नजाकत को देखते हुए एडीसी उपकार सिंह ने धरनाकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वह जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बातचीत करते हुए जत्थेबंदी के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदर खालसा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सरकार नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने मांग की कि उत्तराखंड सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन की तरह पंजाब में भी पेंशन लागू की जाए, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के बच्चों को शिक्षा व नौकरी का कोटा एक फीसदी से बढ़ाकर पांच फीसदी किया जाए। सभी जिला हेडक्वार्टरों पर देश भगत यादगार हाल का निर्माण किए जाएं, जिला स्तरीय और प्रबंधकीय कमेटी में फ्रीडम फाइटरों के परिवारों को नुमाइंदगी दी जाए। फ्रीडम फाइटर और वारिसों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा बीरकलां और जत्थेबंदी के प्रदेशाध्यक्ष हरिंदर सिंह खालसा के बीच तकरार हो गया। कांग्रेसी नेता राजा ने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानियों का पूरा सम्मान करते हैं किंतु कुछ स्वार्थी लोग इन बुजुर्गों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके बाद वह धरने से वापस लौट गए। बाद दोपहर एडीसी उपकार सिंह ने धरनाकारियों को भरोसा दिलाया कि वह 20 अप्रैल तक उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत करवाएंगे। विधायक हरपाल सिंह चीमा के आश्वासन के बाद चारों प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे उतर आए।
---------------
फोटो:05एसजीआरपी03:संगरूर में पानी की टंकी पर चढ़े हुए स्वतंत्रतासेनानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed