{"_id":"5aa55f6d4f1c1b3a058b49ea","slug":"101520787309-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिकी विज्ञान और गणितीय क्षेत्र में कौशल विषय पर सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिकी विज्ञान और गणितीय क्षेत्र में कौशल विषय पर सम्मेलन आयोजित
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रबंधकीय, व्यवहारिक विज्ञान में कौशल विषय पर सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज के एचईआईएस विभाग की ओर से प्रबंधकीय एवं व्यवहारिक विज्ञान में कौशल विषय दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन रविवार को संपन्न हुआ। इसका दूसरा दिन अलग-अलग समानांतर सत्रों में बंटा हुआ था। इनमें एक सत्र भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में कौशल की आवश्यकता विषय पर केंद्रित था और दूसरे सत्र में गणितीय क्षेत्र में कौशल विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। दूसरे दिन के मुख्य सत्र में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के प्रो. मंजीत सिंह अध्यक्ष और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से डॉ. बीबी गोयल ने विशिष्ट वक्ता की भूमिका निभाई। सम्मलेन के समापन सत्र में बतौर मुख्यातिथि आए यूनिवर्सिटी बिजेनस स्कूल (पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला) के प्रो. पुष्पिंदर सिंह ने भारत बाजार और शिक्षण संस्थानों पर अपने विचार सांझे किए। उन्होंने व्यवहारिक विज्ञान और प्रबंधकीय क्षेत्र में कौशल संबंधी विषय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मलेन के आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह संधू, सम्मेलन संयोजक डॉ. गुरशरण सिंह, सम्मेलन सचिव डॉ. अश्वनी भल्ला और समूची टीम को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. संधू ने अतिथियों का आभार जताया।