फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   टिकट आवंटन को लेकर महिला कांग्रेस वर्करों ने सांसद के घर के बाहर दिया धरना

टिकट आवंटन को लेकर महिला कांग्रेस वर्करों ने सांसद के घर के बाहर दिया धरना

Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
टिकट आवंटन को लेकर महिला कांग्रेस वर्करों ने सांसद के घर के बाहर दिया धरना
नगर निगम चुनाव
विज्ञापन


‘वर्करों के बजाए पार्टी के पुरुष नेताओं की पत्नियों को दी टिकटें’
टिकट आवंटन को लेकर महिला कांग्रेस वर्करों ने सांसद के घर के बाहर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की टिकटें आवंटन के बाद विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले वार्ड नंबर 11 में पार्टी टिकट न मिलने की वजह से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां विधायक संजय तलवाड़ के दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया वहीं कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आने के बाद महिला कांग्रेस की नेताओं ने रोज गार्डन के पास स्थित सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद बिट्टू के साथ साथ विधायक भारत भूषण आशु के खिलाफ भी नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं को पचास फीसदी हिस्सेदारी देने की बात की थी, लेकिन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महिला वर्करों को नजर अंदाज किया गया है। पार्टी की महिला नेताओं ने कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रही है, लेकिन नगर निगम चुनाव में टिकट उन्हें दे दी गई जिन्होंने पार्टी के लिए कुछ भी नहीं किया। नगर निगम चुनाव में पार्टी की टिकट पाने वाली महिलाएं पुरुष नेताओं की पत्नियों है। कई जगहों पर तो पार्टी के पुरुष नेता और उनकी पत्नी को टिकट दी गई है तो कहीं पर पार्टी के विधायक की पत्नी और भाई ने टिकट हासिल कर ली है। अगर ऐसा चलता रहेगा तो पार्टी के लिए काम करने वाली महिला नेताओं का मनोबल गिरेगा और वह मेहनत नहीं कर पाएंगी। उन्होंने ऐलान किया कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed