फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   1 साल में 21000 किलोमीटर चलाया साईकिल, पेरिस और अमेरिका में साईक्लिंग रेस में हिस्सा लेना सपना

1 साल में 21000 किलोमीटर चलाया साईकिल, पेरिस और अमेरिका में साईक्लिंग रेस में हिस्सा लेना सपना

Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 साल में 21000 किलोमीटर चलाया साईकिल, पेरिस और अमेरिका में साईक्लिंग रेस में हिस्सा लेना सपना
लुधियाना के डा. पवन साइक्लिंग से लगा रहे गो ग्रीन, लीव हेल्दी का नारा
विज्ञापन

1 साल में 21000 किलोमीटर चलाया साइकिल, पेरिस और अमेरिका में साईक्लिंग रेस में हिस्सा लेना सपना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हर दिन अनेकों मरीज आते रहते हैं, जिनको कई समस्याएं हैं, किसी को घुटनों में दर्द है तो कोई कमर दर्द से परेशान है। उन्हें देखकर हमेशा लगता कि इन लोगों को ये दिक्कत क्यों हो रही है। बातों-बातों में उन्हें हमेशा कसरत करने और साईकिल चलाने की सलाह भी दी। लेकिन उसका अमल वैसा नहीं था। फिर मन में ठाना कि क्यों ना पहल करके खुद ही साइक्लिंग शुरू कर घर-घर इसका संदेश पहुंचाया जाए। बस अब पिछले डेढ़ साल से विभिन्न स्थानों पर जाकर साइक्लिंग करते हुए लोगों को गो-ग्रीन लीव हेल्दी का संदेश देने में जुटा हूं, जिसमें साथियों का भी भरपूर साथ है। ये कहना था ओज्थो व स्पाइन सजज्न डा. पवन ढींगरा का, जो कि बुधवार को एक होटल प्रेसवार्ता में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नियमित साईक्लिंग घुटनों व कमर दर्द से छुटकारा देगी।
उन्होंने बताया कि वह रोजाना 2 घंटे साइक्लिंग करते हैं। जिससे मेडिटेशन होती है और वह फिट रहते हैं। बोले शुरूआत में 10 किलोमीटर साइक्लिंग शुरू की, फिर 20 किलोमीटर, 30 किलोमीटर और अब रोजाना 50 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह अब तक एक साल में 21000 किलो मीटर साईकिल चला चुके हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ अन जल सेवा ट्रस्ट के प्रधान शिव राम सरोए, महावीर सेवा संस्था के प्रधान राकेश जैन, हेल्पिंग हैंडस क्लब के प्रधान रमन गोयल, जीतो लुधियाना चैप्टर के सचिव राकेश जैन, गुरचरन गली सेवा समिति के प्रधान तेलु राम, सुधीर खुराना, डा. रवि खेड़ा, डा. कंचन खेड़ा, मेघा जैन, डा. अखिलेश, डा. पवन गुप्ता, सुरिंदर वमाज्, लखवीर मसीह, गुरविंदर ने डा. पवन ढींगरा को सम्मानित किया और उनका हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

पैरिस व अमेरिका में साईक्लिंग में हिस्सा लेना सपना:
डा. पवन ढींगरा ने बताया कि उनका सपना सिफज् देश ही नहीं, बल्कि पैरिस व अमेरिका में साईक्लिंग रेस में हिस्सा लेना चाहते है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया द्वारा पैरिस के एक क्लब को ज्वाइन कर ग्रीन इनवायरमेंट का संदेश देने की सोची, इसके अंतज्गत वह 200 किलोमीटर, 400 किलोमीटर, 300 किलोमीटर, 600 किलोमीटर, 1000 किलोमीटर तक की साईक्लिंग की। उन्होंने दिल्ली से बागा बॉडज्र और बागा बॉडज्र से दिल्ली तक का 1000 किलोमीटर का सफर 72 घंटो में पूरा किया। अब उनकी अगला मकस्द दिल्ली से नेपाल तक 1400 किलोमीटर का सफर 95 घंटे में पूरा करना है, जिसे वह 26 जनवरी को शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे देशों में साईक्लिंग प्रति काफी अवेयर हैं लोग:
डा. ढींगरा के मुताबिक अब तक उनसे साइक्लिंग के जरिए 200 के करीब लोग अवेयर हो चुके है और साइक्लिंग कर रहे है। उनके मुताबिक दूसरे देशों में लोग साईक्लिंग के प्रति काफी अवेयर हैं, जो उन्होंने पिछले साल जापान और छह महीने पहले कजाकिस्तान में देखा, यहां लोग पयाज्वरण को लेकर काफी गंभीर हैं। वहां साइक्लि को काफी तवज्जो दी जाती है, ऐसी ही उपेक्षा वह अपने शहरवासियों से भी चाहते हैं, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। उनके मुताबिक अगले महीने वकज्शॉप लगाकर लोगों को अवेयर करेंगे, जिसमें विभिन्न एनजीओ का सहयोग लेंगे।

साईकिल चालक को भी मिले सुरक्षा:
हमारे देश में साईकिल चालक को भी पूरी सुरक्षा मिलनी चाहिए ताकि साईक्लिंग को बढ़ावा मिल सके, जिससे वातावरण भी प्रदुषण मुक्त रहे। इसके लिए सरकार व गैर-सरकारी संगठनों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed