{"_id":"5a4278944f1c1b8d698c3e41","slug":"101514305684-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़को में एलबीए और लड़कियों में अमृतसर साहिब की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़को में एलबीए और लड़कियों में अमृतसर साहिब की टीम रही विजेता
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों में अमृतसर और लड़कों में एलबीए विजेता
68वीं सीनियर पंजाब बास्केटबाल चैंपियनशिप का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से गुरु नानक स्टेडियम में करवाई गई 68वीं सीनियर पंजाब बास्केटबाल चैंपियनशिप के अंतिम दिन खिलाड़ियों नेपहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने के लिए दमखम दिखाया। लड़कों के फाइनल मुकाबले में लुधियाना बास्केटबाल अकादमी और लड़कियों में अमृतसर साहिब की टीम विजेता रही ।
लड़कों में फाइनल मुकाबला लुधियाना बास्केटबाल अकादमी और फरीदकोट के बीच खेला गया। एलबीए की टीम 93-75 के अंतर से विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में लुधियाना डिस्ट्रिक्ट ने जालंधर को 90-77 के अंतर से हराया। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में अमृतसर साहिब की टीम ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट की टीम को 57-30 के अंतर से हरा कर पहला स्थान हासिल किया। स्मृति ने 21 गोल कर टीम को जीत दिलाई। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जालंधर ने पटियाला को 74-62 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। जालंधर की पूजा ने 18 गोल किए और पटियाला की मनप्रीत कौर ने 18 गोल किए।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही हैदराबाद में हुई 34वीं यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर सोने का पदक हासिल करने वाले पंजाब बास्केटबाल टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें एसएएस नगर मोहाली का राजकुमार जोशी व राजन, बठिंडा का मनी सिंह व आकाशदीप शर्मा, एलबीए का मन्नप्रीत सिंह, विश्वजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, मोहिंदर प्रताप सिंह गिल, लवप्रीत सिंह, प्रिंसपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने 34वीं यूथ नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता पंजाब बास्केटबाल टीम के खिलाड़ियों व कोचों को सम्मानित किया, जिसमें एसएएस नगर मोहाली का राजकुमार जोशी व राजन, बठिंडा का मनी सिंह व आकाशदीप शर्मा, एलबीए का मन्नप्रीत सिंह, विश्वजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, मोहिंदर प्रताप सिंह गिल, लवप्रीत सिंह, प्रिंसपाल सिंह के अलावा गुरबाज सिंह, गुरविंदर सिंह, निसानदीप सिंह, मंदीप सिंह, स्वप्निल शर्मा, जसकरन सिंह, अशज्दीप सिंह भुल्लर, विनय कुमार, सिमरजीत सिंह, तलविंदरजीत सिंह, जगदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, सतनाम सिंह भमरा, अमज्योत सिंह, राजवीर सिंह, अनमोलप्रीत कौर, अकर्षण संधू, साहिल, गुरविंदर सिंह गिल, कोच में रजिंदर सिंह, दविंदरपाल सिंह ढींढसा, जसपाल सिंह, सलोनी, रविंदर सिंह, राहुलदीप सिंह, नरिंदर कुमार को सम्मानित किया गया।
सीनियर नेशनल में करेंगे मुकाबला
खिलाड़ियों ने बताया कि 68वीं सीनियर पंजाब बास्केटबाल चैंपियनशिप मुकाबले के बाद पंजाब बास्केटबाल टीम का चुनाव होगा, जिसके बाद खिलाड़ी सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में खेलेंगे, जोकि 17 से 24 जनवरी तक चेन्नई में होगी। गौर हो कि सभी खिलाड़ी ने लुधियाना अकादमी टीम और लुधियाना डिस्ट्रिक्ट टीम की तरफ से मुकाबले में खेले।