{"_id":"5a26ccd14f1c1b9f678bf85e","slug":"101512492241-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों को सख्त सजाए दिलवाने और कारखानों में श्रम कानून लागू करवाने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों को सख्त सजाए दिलवाने और कारखानों में श्रम कानून लागू करवाने को किया प्रदर्शन
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी हादसे के दोषियों पर कार्रवाई न होने से खफा मजदूरों ने भरी हुंकार
सख्त सजा दिलवाने, कारखानों में श्रम कानून लागू करवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
डीसी दफ्तर के सामने रोष मार्च, सूफिया चौक इलाके में हुआ था गोला प्लास्टिक फैक्टरी हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
सूफिया चौक इलाके में बीते दिनों हुए गोला प्लास्टिक फैक्टरी हादसे के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने से खफा मजदूर मंगलवार को भड़क उठे। इंसाफ पसंद मजदूर-मुलाजिम और जनवादी संगठनों की ओर से मंगलवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष मार्च और प्रदर्शन किया गया। संगठनों ने मांग की कि दोषी फैक्टरी मालिक और संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह घटना फैक्टरी मालिक की लापरवाही का परिणाम रही है। उसने अपना मुनाफा बचाने के चक्कर में फैक्टरी के अंदर मजदूरों की सुरक्षा के प्रबंध करने में लापरवाही बरती और मानकों को नजरअंदाज कर कमजोर इमारत का निर्माण कराया।
आरोप लगाया कि फैक्टरी रिहायशी इलाके में लगाई गई थी। इसके अंदर खतरनाक केमिकल जमा किया गया था, आग लगने पर यह बातें फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से छुपाई गईं, परिणामस्वरूप कई मजदूरों, फायर-ब्रिगेड के कर्मचारियों और कारपोरेशन के मुलाजिमों को अपनी जाने गंवानी पड़ी और इलाके की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कहा कि फैक्टरी के अंदर बड़ी संख्या में काम करने वाले मजदूरों के हाजिरी कार्ड, पहचान-पत्र के अलावा श्रम कानून भी लागू नहीं किए गए थे। इसके कारण मारे गए लोगों की गिनती के बारे में भी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। यह घटना मुनाफाखोर फैक्टरी मालिकों और भ्रष्ट अधिकारियों का अमानवीय किरदार सामने लाती है।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा मांग पत्र
प्रदर्शनकारियों ने डीसी लुधियाना द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब के नाम मांग पत्र दिया। उन्होंने मांग की कि फैक्टरी मालिक और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हादसे में मृतक फायर ब्रिगेड मुलाजिमों के परिवारों के लिए एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये और बाकी मृतकों को 2 लाख रुपये की राहत राशि, मुहल्ले में क्षतिग्रस्त इमारतों के मालिकों को योग्य मुआवजा दिया जाए, मजदूरों का रिकार्ड लिया जाए, अब तक लापता कितने हैं, उनकी पड़ताल की जाए और जो मजदूर बेरोजग़ार हो चुके हैं उनकी मदद की जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर प्रशासन की ओर से इस मामले में ठोस कदम न उठाए गया तो वे संघर्ष को और तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों को बलजीत, हरजिंदर सिंह, लखविंदर, जसवंत जीरख, अवतार सिंह विरक, सुरिंदर सिंह, हरि साहनी ने संबोधित किया।