{"_id":"5a257e494f1c1b74698bfcda","slug":"101512406601-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय 46वीं विज्ञान प्रदर्शनी में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय 46वीं विज्ञान प्रदर्शनी में 1
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने लगाई मॉडल प्रदर्शनी
46वीं विज्ञान प्रदर्शनी में 182 विद्यार्थियों ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा आफिसर स्वर्णजीत कौर की अगुवाई में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरगोबिंदपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय 46वीं विज्ञान प्रदर्शनी शुरू की गई। इसमें जिले भर की सात तहसीलों में 182 विजेता विद्यार्थी और 14 अध्यापक हिस्सा ले रहे हैं।
जिला साइंस सुपरवाइजर बलविंदर कौर ने बताया कि विभाग की ओर से करवाए जा रहे विज्ञान मेले का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रुचियां पैदा करना है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मौके पर प्रिंसिपल संतोख सिंह गिल, प्रिंसिपल कंवलजोत कौर, प्रिंसिपल शालू, लेक्चरर बलविंदर सिंह, डा. अंजू सोनी, जोगिंदर कुमार, राकेश सिंह, नीलम चावला, वरिंदर सिंह मौजूद थे। जिला साइंस सुपरवाइजर बलविंदर कौर ने बताया कि जिलास्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों में विभिन्न थीमों पर आधारित कुल 16 बच्चों को चुनकर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा। इन बच्चों में 6 बच्चे सीनियर सेकेंडरी, 6 सेकेंडरी और 1 एलीमेंटरी वर्ग में चुना जाएगा। दो बच्चे ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी वर्ग से संबंधित होगे।