फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana youth commits suicide in Canada by jumping into Niagra Falls

लुधियाना के युवक ने कनाडा में किया सुसाइड: नियाग्रा फॉल में कूद कर दी जान, 10 महीने पहले विदेश गया था चरनजीत

Thu, 27 Jun 2024 04:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2024 04:53 PM IST
सार

लुधियाना के गांव अब्बूवाल के 22 वर्षीय चरनजीत ने कनाडा के नियाग्रा फॉल में कूद कर सुसाइड किया है। वह एक हफ्ते से लापता था। कनाडा पुलिस ने लुधियाना में रहने वाले परिवार को सूचना दी है।

विज्ञापन
Ludhiana youth commits suicide in Canada by jumping into Niagra Falls
लुधियाना का चरनजीत अपने परिजनों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में रह रहे पंजाब के लुधियाना के युवक ने वहां आत्महत्या की है। कनाडा पुलिस ने युवक के आत्महत्या की पुष्टि की है। कनाडा में रह रहे लुधियाना के गांव अब्बूवाल का 22 वर्षीय चरनजीत पिछले एक हफ्ते से लापता था। लगभग बीते वीरवार को उसने अपने दोस्तों से नियाग्रा फॉल में काम पर जाने की बात कही थी। उस दिन से चरनजीत वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


गांव में रहने वाले उसके परिवार के सदस्य रोजाना चरनजीत के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। कनाडा पुलिस चरनदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी। कनाडा पुलिस के अनुसार चरनजीत सिंह ने नियाग्रा फॉल में कूदकर सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। चरनजीत के दोस्तों ने उसके शव की पहचान की है, लेकिन कनाडा पुलिस ने डीएनए जांच के बाद शव देने की बात कही है। चरनदीप ने अपना मोबाइल फोन किनारे रख नियाग्रा फॉल में छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


गांव के किसान जोरा सिंह का बड़ा बेटा चरनदीप करीब 10 महीने पहले कनाडा के ब्राम्पटन शहर में स्टडी वीजा पर गया था। जोरा सिंह ने कर्ज लेकर बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए उसे कनाडा भेजा था, लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि बेटा इस तरह का खौफनाक कदम उठाएगा। गांव व परिवार में मातम माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरा सिंह ने बताया कि चरनदीप हर रोज घर में फोन करता था। जब कई दिनों तक उसका फोन नहीं आया तो उन्होंने दोस्तों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया। ब्राम्पटन स्थित किराए के घर में रहने वाले चरनजीत सिंह के तीन दोस्तों ने बताया कि चरनदीप वीरवार सुबह तड़के निआग्रा फॉल काम पर जाने की बात कहकर गया था और वापस नहीं लौटा। पिता ने अपने किसी रिश्तेदार के जरिए कनाडा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद चरनदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही थी। जोरा सिंह की एक छोटी बेटी भी है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चरनजीत की मां बिंदर कौर और बहन का रो-रोकर बूरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed