{"_id":"66d58f48a1dae15d1509e64b","slug":"loot-from-employee-working-at-petrol-pump-in-jodhpur-village-of-bathinda-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: रिलांयस पेट्रोल पंप के कारिंदे से दिनदिहाड़े पांच लाख की लूट, हथियार दिखाकर बैग छीन ले गए नकाबपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: रिलांयस पेट्रोल पंप के कारिंदे से दिनदिहाड़े पांच लाख की लूट, हथियार दिखाकर बैग छीन ले गए नकाबपोश
Mon, 02 Sep 2024 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:41 PM IST
सार
करिंदा तेल भरने व कैश जमा करवाने का काम करता था। सोमवार को वह जोधपुर मेन रोड पर बने रिलायंस पेट्रोल पंप में इकट्ठा हुई करीब पांच लाख रुपये की नगदी एक बैग में डालकर जस्सी पौ वाली के पास बने दूसरे रिलांयस पेट्रोल पंप में जमा करवाने जा रहा था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव जोधपुर में रिलायंस के पेट्रोल पंप में काम करने वाले करिंदे से कुछ अज्ञात लोगों ने पांच लाख रुपये की नगदी लूट ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव जोधपुर में पिछले दो साल से एक करिंदा तेल भरने व कैश जमा करवाने का काम करता था। सोमवार को वह जोधपुर मेन रोड पर बने रिलायंस पेट्रोल पंप में इकट्ठा हुई करीब पांच लाख रुपये की नगदी एक बैग में डालकर जस्सी पौ वाली के पास बने दूसरे रिलांयस पेट्रोल पंप में जमा करवाने जा रहा था। इसी पंप से कैश इकट्ठा कर आगे बैंक में जमा करवाया जाता है।
कारिंदा जब जस्सी पौ वाली रोड पर पहुंचा तो रास्ते में सड़क के दोनों तरफ चार नकाबपोश हथियारों से लैस होकर खड़े थे। कारिंदे के अनुसार उक्त लोगों ने हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोक लिया व उस पर वार कर नगदी से भरा बैग छीन लिया। एकाएक उस पर हुए हमले से घबराकर करिंदा पीछे की तरफ भाग गया जबकि आरोपी नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी करिंदे ने पेट्रोल पंप मालिकों को दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी पुलिस राजेश शर्मा पुलिस टीम के साथ लूट वाली जगह पर पहुंचे व करिंदे के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि पुलिस एवीडेंस जुटा रही है व जल्द ही लूट की वारदात में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।