फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Leopard got trapped in cage installed by forest department in ITI of Nangal

Nangal: दहशत का कारण बना तेंदुआ आया वन विभाग की पकड़ में, कई जानवरों को बना चुका था शिकार

Fri, 24 Mar 2023 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

चार दिन पहले नंगल आईटीआई में एक कुत्ते को उठाकर ले जाते इस तेंदुए की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। जिसके बाद आईटीआई विभाग ने वन विभाग से बात की और उसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया। गुरुवार रात शिकार के चक्कर में तेंदुआ इसमें फंस गया।  

विज्ञापन
Leopard got trapped in cage installed by forest department in ITI of Nangal
पिंजरे में फंसा तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नंगल उपमंडल के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों आतंक का कारण बन चुका खुंखार तेंदुआ आखिर वन विभाग के पिंजरे में फंस ही गया। इससे लोगों ने खासकर आईटीआई नंगल के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आईटीआई की चारदीवारी के भीतर से एक कुत्ते को उठाकर ले जाते तेंदुएं की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में 20 मार्च को कैद हो गई थी जिसके उपरांत बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए आईटीआई नंगल के प्रिंसिपल गुरनाम सिंह ने इसकी लिखित शिकायत वन विभाग से की थी। वन विभाग की टीम ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन आईटीआई परिसर में पिंजरा लगा दिया था। इसमें शिकार के तौर पर कुत्ता रखा जाता था और विभाग के कर्मचारी अमृत लाल, संजीव व गार्ड सुखवीर कड़ी निगरानी रखते थे।
विज्ञापन


दो दिन तो विभाग के के हाथ खाली रहे लेकिन गुरुवार देर रात शिकार के लालच में आया तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसकी जानकारी आईटीआई के प्रिंसिपल ने वन विभाग को दी और जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग रेंज अधिकारी मोहन सिंह व अन्य इस तेंदुए को छतबीड़ चिड़ियाघर लेकर रवाना हो गए।बता दें कि फंसने के उपरांत पिंजरे में अपना सिर मार-मारकर तेंदुए ने खुद को घायल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Punjab: गुरदासपुर सेक्टर में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा, सर्च में हथियार बरामद



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed