फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   land, dispute, SAD, leader, convicted

जमीन विवाद में शिअद नेता समेत आठ को 7-7 वर्ष कैद

Wed, 21 May 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Wed, 21 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
land, dispute, SAD, leader, convicted
अतिरिक्त जिला और सेशन जज करनैल सिंह की अदालत ने इरादा कत्ल के मामले में गांव मचाकी मल्ल सिंह के पूर्व सरपंच व शिअद नेता प्रीतम सिंह समेत 8 लोगों को दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 7-7 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित किसान जसविंदर सिंह ने जुलाई 2008 में अदालत के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार घटना वाले दिन जब जसविंदर सिंह अपने खेतों में पानी लगाने गया तो शिअद नेता प्रीतम सिंह व उसके 9 साथियों ने उस पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन



हत्या करने की मंशा से उस पर फायर भी किए गए और बाद में उसके खेतों में नरमे की खड़ी फसल को भी बर्बाद कर दिया। शिकायत के अनुसार इस केस में शिअद नेता के शामिल होने की वजह से पुलिस ने आरोपियों पर कोई मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस के कार्रवाई न करने पर जसविंदर सिंह ने अदालत में इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 427, 447, 506, 148, 149 और आर्म्स एक्ट के तहत वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को वाद की सुनवाई पूरी करते हुए जिला अदालत ने प्रीतम सिंह समेत 8 लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इस केस में शामिल दो अन्य आरोपियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक आरोपी भगोड़ा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed