फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jia and Tanvi reached Pathankot and shared their experience of Ukraine

पठानकोट: जिया और तन्वी बोलीं- रूसी व यूक्रेनी सैनिकों ने दिया सम्मान, रोमानिया में खूब प्यार मिला, लोगों ने पैसे-सिम कार्ड भी दिया

Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 12:23 AM IST
सार

यूक्रेन में फंसे पठानकोट के बच्चों में से तन्वी सैनी और जिया मल्होत्रा ही अपने घर पहुंच पाए हैं। साक्षी, आकांक्षा, इशिता और प्राची समेत अन्य बच्चे अभी यूक्रेन के खारकीव में फंसे हैं। 

विज्ञापन
Jia and Tanvi reached Pathankot and shared their experience of Ukraine
पारिवारिक सदस्यों के साथ जानकारी देतीं जिया मल्होत्रा और तन्वी सैनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन से पठानकोट लौटीं जिया मल्होत्रा और तन्वी सैनी ने यूक्रेन के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि जंग के माहौल में सब सहमे थे। लेकिन भारतीय छात्रों से रूस और यूक्रेनी सैनिकों ने सम्मान से वार्ता की और रोमानिया पहुंचाने में मदद भी की। जिया ने बताया कि रोमानिया के लोगों ने भी उन्हें खूब प्यार दिया, जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगी। 

विज्ञापन


जिया ने बताया कि रोमानिया के लोगों ने उन्हें खाने-पीने का सामान और नए सिम भी दिए। ताकि, वे अपने परिवार से फोन पर बात कर सकें।उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भी आभार व्यक्त किया। तन्वी के पिता एसडीओ संजीव सैनी ने बताया कि उनकी बेटी और जिया दोनों सुरक्षित घर पहुंच चुके हैं और इस बात के लिए वे भारत सरकार के शुक्रगुजार हैं। 
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को तन्वी और जिया से मिलने भाजपा पदाधिकारी उनके घर शास्त्री नगर पहुंचे। नार्थ मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेहरा, मंडल महामंत्री विशाल महाजन, प्रेस सचिव राजेंद्र लाडी और जिला भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज बिंदा सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन गंगा के तहत पठानकोट के अन्य बच्चों को भी सकुशल भारत लाया जाएगा। यूक्रेन में फंसे पठानकोट के बच्चों में से तन्वी सैनी और जिया मल्होत्रा ही अपने घर पहुंच पाए हैं। साक्षी, आकांक्षा, इशिता और प्राची समेत अन्य बच्चे अभी यूक्रेन के खारकीव में फंसे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमानिया बार्डर से नौ किमी पहले ही उतार दिया था: तन्वी
तन्वी ने बताया कि इवैनो से उन्हें छोड़ने आया वाहन रोमानिया बार्डर से नौ किलोमीटर पहले ही उतार कर चला गया था। इस कारण उन्हें रोमानिया बार्डर तक नौ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। साथ ही उसका कहना था कि जैसे ही वह और उसके साथ जिया और 11 अन्य लोग रोमानिया बार्डर पर पहुंचे, उसके बाद उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत पेश नहीं आई। तन्वी ने बताया कि रोमानिया पहुंचने के बाद उन्हें सभी आवश्यक चीजें दी गईं। खाना दिया गया। तन्वी ने बताया कि रोमानिया में उन्हें लोगों ने पैसे भी दिए, हर तरह की मदद की। तन्वी बताती हैं कि वहां बहुत प्यार मिला। वहां से बस से नौ घंटे का सफर कर वो एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी दिल्ली की फ्लाइट थी।


बेटी पहुंची रोमानिया, अब चिंता कम हुई: सूरम सिंह
यूक्रेन के कीव में फंसी गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी करिश्मा रोमानिया बार्डर पार कर चुकी हैं। यह जानकारी करिश्मा के पिता सूरम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के रोमानिया पहुंचने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। अब करिश्मा भी जल्द घर आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed