{"_id":"69f9e96ccc647c61c109228a","slug":"jewellery-missing-from-bank-locker-in-pnb-branch-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: बैंक में लॉकर से गहने गायब, पीएनबी शाखा में मचा बवाल; पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: बैंक में लॉकर से गहने गायब, पीएनबी शाखा में मचा बवाल; पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत
Tue, 05 May 2026 06:28 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 05 May 2026 06:28 PM IST
सार
गायब गहनों में हार, झुमके, टिक्का सहित अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक लॉकर से गहने गायब
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के माई हीरा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बैंक लॉकर से करीब सात तोले सोने के गहने गायब हो गए। इस घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पीड़ित संत नगर निवासी जतिंदर चड्डा के अनुसार, उनकी मां ने साल 2000 में उनकी पत्नी को गहनों का सेट दिया था। मां के निधन के बाद उन्होंने 2007 में ये गहने बैंक के लॉकर में सुरक्षित रख दिए थे। पीड़ित ने बताया कि 13 अप्रैल को जब उन्होंने लॉकर नंबर 336 चेक किया, तब गहने सुरक्षित थे, लेकिन हाल ही में जब वे कुछ और गहने रखने पहुंचे तो लॉकर से पूरा सेट गायब मिला।
गायब गहनों में हार, झुमके, टिक्का सहित अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि 15 साल से लॉकर में रखे गहने अचानक गायब होना बेहद गंभीर मामला है। इस घटना के बाद जब उन्होंने बैंक प्रबंधन से बात की, तो उन्हें लिखित शिकायत देने को कहा गया। वहीं, बैंक कर्मचारियों ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए ग्राहक को ही जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
पीड़ित ने सवाल उठाया कि जब लॉकर की एक चाबी बैंक के पास होती है, तो फिर जिम्मेदारी से इनकार क्यों किया जा रहा है, और लॉकर चार्ज क्यों लिया जाता है। हैरानी की बात यह भी सामने आई कि लॉकर एरिया में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बैंक प्रबंधन ने इस मामले में अभी कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन