{"_id":"62f54c545dde0620a821cab8","slug":"youth-shot-and-injured-an-18-year-old-girl-firozpur-news-pkl4593069148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: गुरुहरसहाए में युवक ने लड़की को मारी गोली, कमर में लगी, कारण की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: गुरुहरसहाए में युवक ने लड़की को मारी गोली, कमर में लगी, कारण की जांच में जुटी पुलिस
Fri, 12 Aug 2022 12:07 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:07 AM IST
सार
गोली पीड़िता की कमर में लगी। जख्मी हालत में उसे गुरुहरसहाए के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दाखिल किया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिरोजपुर के गुरुहरसहाए क्षेत्र के मोहल्ला जोगियां वाला में एक नौजवान ने 18 वर्षीय लड़की पर गोली दाग दी। गोली पीड़िता की कमर में लगी और वह गंभीर जख्मी हो गई। जख्मी हालत में पीड़िता को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां से उसे नाजुक हालत में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात बुधवार रात साढ़े दस बजे की है।
विज्ञापन
मोहल्ला जोगियां वाला में बुधवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक नौजवान ने एक लड़की पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। गोली पीड़िता की कमर में लगी। जख्मी हालत में उसे गुरुहरसहाए के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में दाखिल किया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को नौजवान ने गोली क्यों मारी है इसके बारे में अभी कुछ नहीं पता चला है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़िता के बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन