फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth killed Ferozepur due to drug addiction four cases registered

फिरोजपुर में नशे का टीका लगाने से युवक की मौत, चार पर केस दर्ज

Thu, 11 Mar 2021 08:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Youth killed Ferozepur due to drug addiction four cases registered
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने नशे का टीका लगाने से हुई युवक की मौत के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मंगल सिंह, बूड़ सिंह, लखविंदर सिंह और फिका वासी छांगा राय उताड़ के रूप में हुई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

प्रकाश सिंह वासी छांगा राय हिठाड़ ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जगदीश सिंह (40) कुछ समय पहले हेरोइन का नशा करता था। एक साल से उसका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले वो अचानक लापता हो गया। उसका शव गांव बुला राय उताड़ के पास खेत में मिला। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि जगदीश आरोपियों के घर जाकर चोरी-छिपे नशे का इंजेक्शन लगवा लेता था। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता चला है कि जगदीश आरोपियों के घर गया था। वहां उसे नशे का इंजेक्शन लगवाया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी जगदीश के शव को बाइक पर गांव बुला राय हिठाड़ तक लेकर आए और खेतों में बाइक समेत फेंक गए। जगदीश के दोनों पैर के अंगूठे सड़क पर रगड़ खाने के कारण खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed