फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth dies due to intoxication of chitta, four have been booked for murder

चिट्टे का नशा करने से युवक की मौत, चार पर हत्या का मामला दर्ज

Tue, 28 Jun 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to intoxication of chitta, four have been booked for murder
मुक्तसर। बूड़ा गुज्जर रोड पर चिट्टे का नशा करने से एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने युवक को नशा देने वाले चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बूड़ा गुज्जर रोड पर बाइक सवार एक युवक बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा है। वे वहां पर पहुंचे तो पता चला कि युवक को 108 एंबुलेंस वाले सिविल अस्पताल ले गए हैं। सिविल अस्पताल में उसे मृत करार दे दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान आदेश नगर निवासी लवप्रीत सिंह (28) पुत्र जगदेव सिंह के तौर पर हुई। खेतीबाड़ी का काम करने वाले जगदेव सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसका बेटा लवप्रीत सिंह काफी समय से नशा कर रहा था। वह बूड़ा गुज्जर रोड निवासी अनवर उर्फ गनी, विनय, मीना उर्फ वीना तथा प्रिंस से नशा खरीद के सेवन करता था। वह खुद कई बार उक्त लोगों के घर पर जाकर उन्हें उसके बेटे को नशा देने से मना करके आए, पर वे लोग उसे नशा देते रहे। इस कारण उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कर मीना को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं जिले में बीते दिन भी मलोट के पास स्थित गांव झोरड़ में 24 वर्षीय गगनदीप सिंह नामक युवक की नशा करने से मौत हो गई थी। दो दिन में चिट्टे का नशा करने के कारण दो मौतें हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed