फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth dies due to drug addiction, Ferozepur

नशे का टीका लगाने से युवक की मौत

Sat, 06 Mar 2021 05:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug addiction, Ferozepur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। फिलीपींस की राजधानी मनीला से लौटे युवक को एक व्यक्ति ने शुक्रवार को नशे का टीका लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक की मां कर्मजीत कौर निवासी मुदकी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा इंद्रजीत सिंह (32) तीन मार्च को मनीला से उससे मिलने आया था। पांच मार्च को गांव का ही गगनदीप सिंह उनके घर आया और इंद्रजीत को अपने साथ ले गया। देर शाम तक बेटा घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन

मुदकी स्थित अस्पताल के पीछे से बेटे का शव बरामद हुआ। शव के पास नशे का खाली इंजेक्शन पड़ा था। कर्मजीत कौर आरोप लगाया गगनदीप ने उसके बेटे को नशे का टीका लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एएसआई कर्म सिंह के मुताबिक आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed