फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth died in road accident

फिरोजपुर : कार टकराने से बाइक सवार तीन युवक नहर में गिरे, एक की गई जान

Sat, 05 Feb 2022 01:45 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
फिरोजपुर। गांव वरपाल के नजदीक नहर के पुल पर कार से टकराकर बाइक सवार तीन युवक नहर में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो किसी तरह तैरकर नहर से बाहर निकल आए। मृतक का शव सरहिंद फीडर नहर से बरामद हुआ है। उधर, थाना मक्खू पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अमनदीप सिंह वासी सरहाली, जिला तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दोस्त जसप्रीत सिंह व हरपिंदर सिंह के साथ बाइक पर मक्खू से जीरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गांव वरपाल के नजदीक नहर के पुल पर पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार से कार आ रही थी, कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक सवार तीनों दोस्त नहर में गिर गए। वह और जसप्रीत तैरकर नहर से बाहर निकल गए जबकि हरपिंदर सिंह नहर से बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। हरपिंदर का शव सरहिंद फीडर नहर से बरामद हुआ है। कार चालक घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उक्त हादसे में एएसआई झिरमल सिंह ने बताया अमनदीप के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed