फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   young man died as soon as he left his friend house Death due to drug overdose in Punjab

Punjab: नशे की ओवरडोज से मौत, दोस्त के घर से निकलते ही युवक ने तोड़ा दम; शव के पास इंजेक्शन व साथी तड़पता मिला

Sun, 09 Jun 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

पंजाब में शनिवार को देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लाडी ने माना कि वह भार्गव कैंप एरिया के रहने वाले नशा तस्कर अंडर टेकर से इंजेक्शन और नशा लेकर आते थे। शनिवार को भी लाडी के पैसे से उससे नशा लेकर आए थे।

विज्ञापन
young man died as soon as he left his friend house Death due to drug overdose in Punjab
मृतक की मां और उसका साथी - फोटो : संवाद

विस्तार

महानगर जालंधर में भार्गव कैंप एरिया के नजदीक शनिवार दिन रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है क्योंकि पुलिस को उसके इंजेक्शन पड़े हुए मिले और साथ ही तड़प रहा था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राकेश दो दिन पहले ही श्रीनगर से वापस लौटा था।

विज्ञापन


शनिवार को देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लाडी ने माना कि वह भार्गव कैंप एरिया के रहने वाले नशा तस्कर अंडर टेकर से इंजेक्शन और नशा लेकर आते थे। शनिवार को भी लाडी के पैसे से उससे नशा लेकर आए थे। इधर थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने कहा उक्त युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। परिवार ने पुलिस ने कहा है कि वह रोड पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी नहीं हुई थ और घर से दोस्त को मिलने के लिए निकला था। जब शव मिला तो उसका उक्त दोस्त नशा न मिलने के कारण मौके पर तड़प रहा था।
विज्ञापन


मगर पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई थी।मगर करीब 2 घंटे बाद परिवार को राकेश के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। राकेश वेटर का काम करता था परन्तु कुछ दिनों से घर पर ही रहता था। जिसकी वजह शराब की लत है और आशंका है कि ड्रग ओवरडोज होने से पहले मृतक ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर परिवार का कहना है कि राकेश शराब जरूर पीता था, मगर सूखा नशा उसने कब करना शुरू किया, इस बारे में पता नहीं था। रोजाना की तरह राकेश कुमार अपने घर से निकला था। परिवार को राकेश ने कहा था कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा है। करीब 2 घंटे बाद किसी राहगीर का फोन आया कि राकेश की हालत गंभीर बनी हुई है और वह भार्गव कैंप कॉलोनियां के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही तुरंत परिवार मौके पर पहुंच गया था।


परिवार ने मौके से एक अन्य लाडी नाम के युवक भी पकड़ा है। जिसने माना कि राकेश और वह नशा करने के लिए निकले थे। लाडी ने कहा- राकेश ने शराब पी हुई थी। उसने राकेश को मना भी किया था कि इंजेक्शन न लगाए। मगर वह नहीं माना और उसने इंजेक्शन लगा लिया और उसने भी इंजेक्शन लगाना था। मगर उससे पहले ही राकेश की हालत खराब हो गई। लाडी भी मौके पर नशा न मिलने के कारण तड़प रहा था। मगर राकेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने फिलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed