{"_id":"6112b58f8ebc3e7b993d5578","slug":"young-man-did-gun-fire-who-wanted-in-murder-case-jalandhar-news-pkl4230738128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : हत्याकांड में वांछित युवक ने की फायरिंग, युवती ने गली में चक्कर लगाने पर किया था एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : हत्याकांड में वांछित युवक ने की फायरिंग, युवती ने गली में चक्कर लगाने पर किया था एतराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। पुलिस की रात्रिकालीन सुरक्षा को तार-तार करते हुए हत्याकांड में वांछित एक आरोपी ने लड़की के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाई। वारदात सुबह 4 बजे डौली पैलेस के निकट की है।, इससे पहले हमलावर ने 2 बजे युवती को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी।
इसके दो घंटे बाद यानी 4 बजे आकर उनके घर पर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत इसके बारे में भार्गव कैंप पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से कुछ खोल बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पुलिस हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
काला संघिया रोड पर डॉली पैलेस के नजदीक एएस बिल्ला कॉलोनी में रहने वाली सोनिया ने बताया कि 2 दिन पहले एक्टिवा पर दो युवक उनकी गली में चक्कर लगा रहे थे। उसने इस बात का एतराज किया। इसके बाद सोमवार रात उनकी बेटी के फोन पर मनित बब्बर की व्हाटसएप कॉल आई। उस पर धमकी देने के कुछ घंटे बाद घर के बाहर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद शोर शराबा मच गया तो हमलावर फरार हो गया। एसीपी पलविंदर सिंह का कहना है कि हमलावर ने गोलियां अवैध पिस्तौल से चलाई हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।