फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   workers rally soon

पक्का न किया तो सड़कों पर आएंगी आंगनबाड़ी मुलाजिम

Sun, 10 Nov 2013 10:09 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
अमर उजाला, जालंध्ार Updated Sun, 10 Nov 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
workers rally soon
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) की ओर से 7 नवंबर को जलियांवाला बाग अमृतसर से आरंभ किया गया आईसीडीएस बचाव जत्था मार्च रविवार को देश भगत यादगार हाल पहुंचा।
विज्ञापन


यूनियन की प्रधान ऊषा रानी ने मांग की कि आंगनबाड़ी मुलाजिमों को सरकारी मुलाजिम का दर्जा दिया जाए। यही नहीं जब तक पंजाब सरकार के खजाने की हालत ठीक नहीं है तब तक वर्कर को 15 हजार और हेल्पर को 10000 रुपये मानदेय मिले।
विज्ञापन


अगर, सरकार ने उनकी मांगें न मानी तो आंगनबाड़ी मुलाजिम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगी।
उन्होंने कहा कि मुलाजिम की तरह आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को भी पेंशन व ग्रेजुएटी दी जाए। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 1975 से राज्य में आंगनबाड़ी आरंभ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 साल बीतने के बाद भी उन्हें वर्कर को महज 5000 रुपये ओर हेल्पर को 2500 रुपये मिल रहे हैं। यही नहीं सरकार की अनदेखी के कारण अभी तक राज्य में चल रहे 28 हजार 656 सेंटर के पास अपनी बिल्डिंग नहीं है।

सभी सेंटर किराये की बिल्डिंग में चल रहे हैं। हैरानी तो यह है कि  इन सेंटर के लिए आज भी अर्बन में 750 रुपये ओर देहात 200 रुपये किराया मिल रहा है।

मौजूदा समय के दौरान कुछ सेंटर धर्मशाला, मंदिरों व किराये की बिल्डिंग में चल रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 22-10-2000 को राज्य की 57 हजार 313 आंगनवाड़ी कर्मचारियों को अपनी तरफ से भत्ता दिया है।


केंद्र की तरफ से वर्कर केंद्र 3000 रुपये और हेल्पर को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि पंजाब सरकार वर्क को को 2000 रुपये और हेल्पर को 1000 रुपये दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed