फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Workers protest in front of congress leader charanjeet singh channi

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर धरना देंगे कर्मचारी

Wed, 16 Jun 2021 08:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Workers protest in front of congress  leader charanjeet singh channi
जालंधर। जब कांग्रेस सत्ता में आई थी तो पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कच्चे कर्मचारियों को स्थायी कर दिया जाएगा, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री सारे वादों को भूल गए हैं।
विज्ञापन

इन बातों का प्रगटावा सर्व शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारियों ने किया। यूनियन के शोभित भगत, गगन स्याल ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में मुख्यमंत्री ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मात्र आश्वासन ही दिए हैं। कर्मचारियों को पक्का करने के लिए ब्रह्म महिंद्रा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन चार वर्षों में इस कमेटी ने कर्मचारियों की बात तक नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि इससे गुस्साए कर्मचारी अब 19 जून को खरड़ में कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी के घर के बाहर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार के झूठे वादों को बेनकाब करने और मंत्रियों के घर जाकर उनसे सवाल पूछने के लिए कर्मचारियों की तरफ से कई तरह के प्रदर्शन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed