फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman swallowed poison in a dispute over non-refund of loan, death

उधार न लौटाने पर तकरार में महिला ने निगला जहर, मौत

Thu, 03 Jun 2021 07:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Woman swallowed poison in a dispute over non-refund of loan, death
उधार लिए पैसे न चुका पाने से परेशान महिला ने जहरीली वस्तु निगल आत्महत्या कर ली। थाना 2 पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर 2 महिलाओं समेत 3 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मिशन रोड निवासी पूजा, मुन्ना और सपना के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहल्ला गांधी निवासी गौतम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी गीता नहरी विभाग मलिकपुर में बतौर दर्जा चार कर्मचारी तैनात थी। घर की आर्थिक हालत ठीक न होने के चलते उसने पूजा से पिछले वर्ष 50 हजार रुपये 20 फीसदी ब्याज पर लिए थे। वह हर महीने 2500 रुपये किश्त देते थे, लेकिन आर्थिक हालात खराब होने के चलते करीब 4 महीने से वह किश्त नहीं दे सके। इस कारण उक्त महिला, भाई और भाभी उसे पैसे न देने के कारण परेशान करते थे। 31 मई को उसकी पत्नी और उक्त आरोपियों की तकरार हो गई। इसके बाद वह घर आ गए। उसे किसी काम से बाहर जाना पड़ा, पीछे से उसकी पत्नी गीता ने कोई जहरीली चीज खा ली। इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। थाना 2 ने पति की शिकायत के बाद उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed