फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman sarpanch caught by hair dragged, beaten in Firozpur

महिला सरपंच को बालों से पकड़ घसीटा, पीटा

Wed, 02 Sep 2020 06:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Woman sarpanch caught by hair dragged, beaten in Firozpur
थाना गुरूहरसहाए के अंतर्गत गांव माड़े कलां में बन रही गलियों का निरीक्षण करने गई महिला सरपंच को एक व्यक्ति ने बालों से पकड़कर घसीटा और पिटाई कर जख्मी कर दिया। आरोपी निरीक्षण करने गई महिला सरपंच की वीडियो बनाने लगा था, उसे रोका तो सरपंच के साथ झगड़ा करने लगा। थाना गुरूहरसहाए पुलिस ने बुधवार को महिला सरपंच के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला सरपंच बिमला रानी वासी गांव माड़े कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुबह दस बजे के करीब गांव की बन रही गलियों का निरीक्षण करने गई थी। जब गलियों का निरीक्षण कर रही थी तो आरोपी लखबीर सिंह पुत्र अजैब सिंह उसका वीडियो तैयार करने लगा और पूछने लगा कि ईंटे एक नंबर की लग रही हैं या दो नंबर की लग रही है। इस पर महिला सरपंच ने कहा कि मेरी वीडियो न बना।
विज्ञापन

इसी बात पर लखबीर सिंह ने उससे गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते लखबीर ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसे बालों से पकड़कर घसीटने लगा। इसके बाद लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। उधर, उक्त वारदात की जांच कर रहे एएसआई अमरीक सिंह के मुताबिक महिला सरपंच के बयान पर आरोपी लखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed