Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   window woman rejected marriage accused attacked

विधवा ने शादी से किया इनकार आरोपी ने कापा मार किया जख्मी

Mon, 30 Dec 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
window woman rejected marriage accused attacked
थाना गुरुहरसहाए के तहत बस्ती मघर सिंह वाली में 40 साल की विधवा ने एक व्यक्ति को शादी करने से इनकार किया तो उसने तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून में लथपथ जख्मी हालत में पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति की लगभग 14 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसकी दो बेटियां हैं जो शादीशुदा हैं। ममदोट के गांव तरां वाला निवासी मलकीत सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। आरोपी मलकीत उससे जबरदस्ती शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था और उसे परेशान करता था।
विज्ञापन

पीड़िता आरोपी मलकीत से शादी नहीं करना चाहती थी। मलकीत अपने साथी के साथ पीड़िता के घर गांव बस्ती मघर सिंह वाली आया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पीड़िता को गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़िता की बेटी ने बताया कि आरोपी मलकीत उसकी मां को शादी करने के लिए तंग करता था। उसकी मां शादी नहीं करना चाहती थी। आरोपी ने घर में घुसकर उसकी मां पर हमला कर घायल किया है। एएसआई महिंदर सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी मलकीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed