फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Went to take medicine two brothers died in a road accident

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Went to take medicine two brothers died in a road accident
फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव अल्फूके के नजदीक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार दो भाइयों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनाें की जान चली गई है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मन्ना राम और गज्जन राम निवासी जताला (ब्लॉक ममदोट) बाइक पर सवार होकर सोमवार सुबह फाजिल्का दवा लेने गए थे। गज्जन बीमार था। दोनों भाई दवा लेकर रात के समय बाइक पर फाजिल्का से अपने गांव जताला लौट रहे थे। जैसे ही वे फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित गांव अल्फूके के पास पहुंचे तो एक वाहन से बचते हुए आगे ईंटों से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुरदेव सिंह का कहना है कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे भाई ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए हैं। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed