{"_id":"caec613ec6a3516605a159be0755a855","slug":"we-will-speak-on-the-security-of-the-modi-kamal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुरक्षा पर बादल से करेंगे बात : कमल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की सुरक्षा पर बादल से करेंगे बात : कमल
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला में पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि मोदी की सुरक्षा के मामले में वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे। शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस मोदी की रैली की सुरक्षा के लिए सक्षम है।
पंजाब में आतंकवाद के दौरान पंजाब पुलिस के बहादुर जवानों ने शांति पैदा की और भाईचारे को पटरी पर लाए। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को मतगणना के कारण मोदी की मोगा रैली को स्थगित किया है। अब यह रैली 15 दिसंबर के बाद होगी।
मंगलवार को कपूरथला में एक निजी कार्यक्रम में आए शर्मा ने कहा कि पटना में रैली के दौरान लगातार विस्फोट होते रहे, लेकिन भाजपा ने रैली की। भाजपा आतंकवाद के हमेशा खिलाफ रही है और रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी ने विस्फोट होने के बावजूद रैली को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि इस विशाल रैली में पांच लाख से ऊपर लोग आए थे।
इससे यह साबित होता है कि लोग मोदी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में यह बात सामने आई है कि राहुल गांधी से ज्यादा लोग मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह बौखला गए हैं, इसलिए बेतुके बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के आला नेता कह रहे हैं कि चुनावी सर्वेक्षण नहीं होने चाहिएं।
इससे यह साफ होता है कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में अपनी हार मान ली है। इस मौके पर भाजपा लोकल बाडी सेल पंजाब के प्रधान उमेश शारदा, भाजपा जिला महासचिव हरीश पासी, भाजपा मंडल प्रधान रणजीत सिंह मठाड़ू और भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप बजाज उपस्थित थे।