फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   water tank, punjab, jalandhar

पानी की टंकी गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 09 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 09 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
water tank, punjab, jalandhar
एक ठेकेदार की ओर से आनन-फानन में पानी की टंकी को गिराना मंहगा पड़ गया।
विज्ञापन


ठेकेदार ने जैसे ही डिच मशीन का इस्तेमाल किया पूरी टंकी साथ बने सांझ केंद्र पर जा गिरी। इससे सांझ केंद्र की पूरी इमारत धराशायी हो गई। दादा कालोनी में बनी हुई इस टंकी को गिराने के लिए आदेश दिए गए थे।  शनिवार दोपहर बाद ठेकेदार हरबंस लाल टंकी गिराने पहुंच गया। ठेकेदार ने बिना किसी को सूचित किए सीधा टंकी पर डिच दे मारी। इससे पूरी टंकी नीचे आ गिरी।

टंकी के गिरते ही इलाके में दहशत भी फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए। टंकी के गिरने के साथ लोगों को लगा कि जैसे कोई भूकंप आ गया हो। मौके पर सीपीएस केडी भंडारी व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी पहुंच गए। बीजीपी नेता व पार्षद कमलजीत सिंह बेदी ने बताया ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ा है। ठेकेदार ने अपनी गलती को मानते हुए यह कहा है कि वह सांझ केंद्र के पूरे नुकसान की भरपाई करेगा। इसके अलावा भी किसी का अगर इस हादसे में कोई नुकसान हुआ है तो वह भी वह पूरा करेगा।

टंकी के मलबे के नीचे किसी के आने की खबर पर उन्होने कहा कि इस तरह की कोई बात लगती नही है। इलाके के सारे लोगों को इस बारे में सूचित किया गया है। किसी के बच्चे या बड़े व्यक्ति के इस टंकी की चपेट में आने की किसी ने पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed