{"_id":"60db58f08ebc3e70904992a0","slug":"was-doing-liquor-business-in-disposable-cup-factory-busted-pathankot-news-pkl418392290","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्पोजेबल कप फैक्टरी में कर रहा था शराब का कारोबार, पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्पोजेबल कप फैक्टरी में कर रहा था शराब का कारोबार, पर्दाफाश
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ, थाना शाहपुरकंडी और आबकारी विभाग ने संयुक्त दबिश देकर डिस्पोजेबल कप बनाने की फैक्टरी से 2568 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई को सोमवार देर रात अंजाम दिया। हालांकि, आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक शाहपुरकंडी थाने में तैनात एएसआई दविंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित खानपुर चौक मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि वडैहरा मोहल्ला निवासी आतिश वडैहरा अवैध तौर पर शराब बेचने का काम करता है। आतिश चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाकर अपने डिस्पोजेबल कप बनाने वाली फैक्टरी में रखता है। पुलिस ने एक्साइज इंस्पेक्टर लखविंद्र सिंह को साथ लेकर दबिश दी। पुलिस ने फैक्टरी के अंदर से 214 पेटिया शराब बरामद कीं। जानकारी के मुताबिक इनमें 94 पेटियो में कुल 1128 बोतल 999 पावर स्टार फाइन रम मिली। इसके अलावा पावर स्टार फाइन व्हिसकी की 45 पेटियों में 540 बोतल और यूके नंबर-1 व्हिसकी की 75 पेटियों में से 900 बोतल बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक सारी शराब चंडीगढ़ से मंगवाई गई है। एसएचओ भारत भूषण सैनी ने कहा कि शाहपुरकंडी थाना में मोहल्ला वडैहरा निवासी आतिश बडैहरा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
90 हजार एमएल अवैध शराब सहित एक काबू
वहीं एक अन्य मामले में सुजानपुर थाने में तैनात एएसआई संजीव कुमार ने गुगरां मोड नेशनल हाईवे पर नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी कार में अवैध शराब अपने घर ला रहा है, जो अभी गली में खड़ी कार में ही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी तो गली में कार खड़ी थी और उसके पास व्यक्ति भी था, जो पुलिस पार्टी को देखकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आबादी वाले एरिया की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी से 90 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की गई। सुजानपुर थाने में गांव गुगरां निवासी बोधराज के खिलाफ कार्रवाई की है।