{"_id":"5fb270be8ebc3e9bf1365f73","slug":"volvo-bus-service-from-pathankot-to-delhi-restored-pathankot-news-pkl3941471152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट से दिल्ली की वॉल्वो बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट से दिल्ली की वॉल्वो बस सेवा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। कोरोना महामारी के कारण रद्द चल रही दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा सोमवार को बहाल कर दी गई। पठानकोट रोडवेज प्रबंधन ने फिलहाल एक ही बस शुरू की है। यात्रियों की संख्या बढ़ते ही प्रबंधन दूसरी बस चलाएगा। वॉल्वो बस सर्विस शुरू करने के फैसले को व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों व यात्रियों ने उचित समय पर लिया गया सही फैसला बताया है। कारण यह है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से किसान आंदोलन के चलते पठानकोट से दिल्ली के बीच रेल सेवा बंद है।
पठानकोट मुख्य बस स्टैंड से वॉल्वो बस दोपहर 1:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। अंबाला से होते हुए वॉल्वो रात 12:05 बजे दिल्ली के इंटरनेशनल बस टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी पर यही बस अगले दिन दोपहर 2:50 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी और 12:30 बजे मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचेगी। पठानकोट से जालंधर का किराया 360 रुपये, लुधियाना के लिए 530 व दिल्ली का 1390 रुपये है।
पठानकोट से दूसरी वॉल्वो बस सर्विस अभी शुरू नहीं हुई है। दूसरी वॉल्वो बस पठानकोट से रोजाना रात 7:40 बजे चलकर सुबह 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यही बस सुबह 8:10 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी और शाम को 6 बजे पठानकोट पहुंचेगी। पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के आईटी सेल व ऑनलाइन बुकिंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जीवन वर्मा कहा कि दिल्ली के लिए चलने वाली दो वॉल्वो बस में से एक शुरू हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरी बस चलाई जाएगी। बस के लिए काउंटर पर या घर बैठे बुकिंग करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
पठानकोट के कारोबारियों का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने से रेल सेवा ठप है। ऐसे में अंबाला व दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में टैक्सी या अपनी गाड़ी से जाना पड़ रहा है, जो काफी महंगा पड़ता है। व्यापार मंडल जिला प्रभारी भारत महाजन ने कहा कि रेल सेवा बंद होने की स्थिति में बस सेवा काफी फायदेमंद साबित होगी। पठानकोट डिपो ने सही समय पर फैसला लेकर लोगों को राहत पहुंचाई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के लिए साधारण बस सेवा पहले ही शुरू की जा चुकी है।