फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Virtual appearance of Bollywood actress Archana Purna Singh in Jalandhar court

बॉलीवुड अदाकारा अर्चना पूर्ण सिंह की जालंधर कोर्ट में हुई वर्चुअल पेशी, 1.40 करोड़ रुपये के एंटरटेनमेंट घोटाले के मामले में हुई सुनवाई

Wed, 18 May 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Virtual appearance of Bollywood actress Archana Purna Singh in Jalandhar court
जालंधर। 2011 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में हुए जन्म शताब्दी समारोह में 1.40 करोड़ से अधिक के एंटरटेनमेंट घोटाले में बुधवार को बॉलीवुड अदाकारा और कॉमेडी विद कपिल शर्मा शो में काम कर रही अर्चना पूर्ण सिंह की जालंधर की अदालत में वर्चुअल पेशी हुई। घोटाले में अदालत ने अर्चना पूर्ण सिंह के बयान दर्ज किए। बता दें कि कुछ माह पहले बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण बतौर गवाह अपने बयान दर्ज करवा चुके हैं। पंजाब आर्ट एंड कल्चर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब कु 3.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें 1.40 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया था।
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह में अर्चना पूर्ण सिंह, उदित नारायण, साधना सरगम, शेखर सुमन, हंस राज हंस, पम्मी बाई, प्रेम चोपड़ा, उत्तम सिंह समेत कई बॉलीवुड और पॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की थी। एंटरटेनमेंट के नाम पर हुआ यह घोटाला पंजाब विजिलेंस के पास होने के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास भी दर्ज है। मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर बंसल ने बताया कि बुधवार को अभिनेत्री अर्चना पूर्ण सिंह ने बतौर गवाह वर्चुअल पेश होकर बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

अदाकारा अर्चना पूर्ण सिंह ने बयान में कहा है कि शहीद-ए-आजम के जन शताब्दी समारोह पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बदले उन्हें डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। उनसे जब पूछा गया कि उनके साथी हास्य कलाकार शेखर सुमन को कितने पैसे दिए गए थे तो अर्चना पूर्ण सिंह ने कहा कि उन्हें ढाई लाख रुपये मिले थे। जितने पैसे सरकारी रिकॉर्ड में दिखाए गए हैं, उतने पैसे उन्हें मिले हैं। वहीं अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश हो चुके गायक उदित नारायण ने अदालत को बताया था कि उन्हें इस समागम में शिरकत करने के लिये एक लाख रुपये देने की बात हुई थी और इतनी ही रकम का चेक उन्हें दिया गया था। इसके अलावा 12 लाख उनकी टीम को दिए गए थे। उन्होंने अदालत में पेश इस तथ्य की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के तत्कालीन एसएसपी सुरजीत सिंह ग्रेवाल की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोप थे कि विभाग के तत्कालीन प्रमुख और जालंधर मंडल के तत्कालीन कमिश्नर डॉक्टर स्वर्ण सिंह ने कम पैसे देकर कलाकारों के खातों में ज्यादा पैसे दिखाए और 1.40 करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले में तत्कालीन डिवीजनल कमिश्नर स्वर्ण सिंह, जीएम एंटरप्राइजेज के मालिक विकास मेहरा निवासी फरीदाबाद, संजय निवासी फरीदाबाद और सतवीर सिंह बाजवा निवासी चंडीगढ़ को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed