{"_id":"6839e85ce1325b13710862c1","slug":"vigilance-arrested-a-ca-while-taking-a-bribe-of-rs-10-lakh-jalandhar-news-c-16-1-pkl1027-724634-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: विजिलेंस ने दस लाख की रिश्वत लेते सीए को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: विजिलेंस ने दस लाख की रिश्वत लेते सीए को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर में तैनात एक सीजीएसटी अधिकारी की ओर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) गुरसेवक सिंह को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जालंधर निवासी एक फर्म के मालिक की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क करके आरोप लगाया है कि उक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) ने उसकी फर्म के खिलाफ सीजीएसटी अधिनियम के तहत की जा रही जांच में लाभ पहुंचाने के लिए उक्त सीजीएसटी अधिकारी की ओर से उससे 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो के उड़नदस्ते ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था। जिसके दौरान उक्त आरोपी सीए को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10 लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त सीए के खुलासे के बाद अधिकारी की भूमिका की जांच की जा रही है। इस संबंध में उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा बीएनएस की धारा 61(2) के अन्तर्गत विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन, उड़नदस्ता-1, पंजाब, मोहाली में एफआईआर नं. 17 दिनांक 30-05-25 को दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।