फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Veer Yatra team reached Pathankot increase martyred families honored

शहीद परिवारों का मनोबल बढ़ाने पठानकोट पहुंची वीर यात्रा टीम, 20 राज्यों के 112 शहीदों के परिवारों को कर चुकी है सम्मानित

Sat, 30 Jan 2021 05:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Veer Yatra team reached Pathankot increase martyred families honored
पठानकोट। भावी पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाने और शहीद परिवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीर यात्रा टीम देश भ्रमण पर निकली है। टीम अब तक लगभग 20 राज्यों के 112 शहीद परिवारों को सम्मानित कर चुकी है। इस टीम को जम्मू-कश्मीर से विकास मन्हास और महाराष्ट्र की ज्योति लीड कर रही हैं। वहीं कर्नाटक के सिधु, गुजरात की दीप्ति, मुंबई की प्रतिभा, कर्नाटक के प्रशांत और जम्मू की जेडी टीम की सदस्य हैं। शनिवार को वीर यात्रा की टीम शहीद लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह अशोक चक्र, शहीद लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया शौर्य चक्र और शहीद सिपाही मक्खन सिंह के घर पहुंची और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाया। टीम का स्वागत शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विकास व ज्योति ने कहा कि शहीद के घर की चौखट पर सिर झुकाने से चार धाम की यात्रा का फल मिलता है। परिषद महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि मौजूदा समय में ऐसे नेक कामों के लिए किसी के पास समय नहीं है। इस अवसर पर इंडियन एक्स सर्विस मैन लीग पंजाब व चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन फकीर सिंह, सूबेदार मेजर अवतार सैनी और शहीद मक्खन सिंह के पिता हंसराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed