Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar over I Love Mohammad controversy case on AAP leader Ayub Khan Hindu organisations protest in Jalandhar

‘आई लव मोहम्मद’ पर बवाल: आप नेता आयूब खान पर केस; जालंधर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Sat, 04 Oct 2025 03:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 03:18 PM IST
सार

जालंधर में आई लव मोहम्मद विवाद पर बवाल हो रहा है। एक दिन पहले दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। वहीं पुलिस ने आप नेता आयूब खान के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। हिंदू संगठन के लोग आयूब खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Uproar over I Love Mohammad controversy case on AAP leader Ayub Khan Hindu organisations protest in Jalandhar
जालंधर के श्रीराम चौक पर विरोध जताते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार शाम हुए इस विवाद के बाद हिंदू संगठनों ने शनिवार सुबह 11 बजे श्रीराम चौक पर एकत्र होने का आह्वान किया था। जहां हिंदू संगठनों ने आम आदमी पार्टी के नेता आयूब खान की गिरफ्तारी को लेकर श्री राम के बैनर लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तब शुरू हुआ जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास योगेश नामक युवक ने अल्लाह हू अकबर का नारा सुनकर जय श्रीराम का जयघोष किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी घेरकर धक्का-मुक्की की और धमकी दी।

विज्ञापन


योगेश का आरोप है कि जब उसने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद शहर में करीब साढ़े चार घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया। देर रात पुलिस ने आप नेता आयूब खान, नमीन खान और दो अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, धमकी देने और जबरदस्ती रोकने की धाराओं में मामला दर्ज किया।आयूब खान पहले भाजपा के मुस्लिम विंग के इंचार्ज रह चुके हैं। उनकी पत्नी बस्ती क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पार्षद चुनी गई थीं। एक साल पहले तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद अब वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


विवाद के बढ़ने के बाद श्रीराम चौक पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है और प्रशासन पर तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जॉइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने भाजपा नेताओं को चार बार समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में हिंदू संगठनों के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में बैनर लिए हुए हैं, जिनमें लिखा है कि पंजाब को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जय श्री राम कहने पर जबरदस्ती व्यक्ति को रोककर अल्लाह हू अकबर कहने और मारपीट करने वाले मुस्लिम नेताओं की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसे प्रकरण पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं और दूसरे राज्यों के मुद्दे यहां लाकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

Trending Videos

मुस्लिम पक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस
जालंधर में इस प्रकरण के बाद मुस्लिम पक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर मामले को पूरे प्लान के तहत अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। आप नेता अयूब दुग्गल और एडवोकेट नईम खान सहित अन्य ने कहा कि वह तो दफ्तर में बैठे हैं पुलिस आकर गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन पुलिस को सबूत तो दिखाने होंगे। 

वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने मुस्लिम पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी को लेकर डीसीपी नरेश डोगरा को मांगपत्र सौंपा है। इसके श्रीराम चौक पर लगाए गए धरने को खत्म कर दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस जांच कर रही है और 2 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed