फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   undertrial attacked the constable In jail

Jalandhar News: जेल में हवालाती ने तेजधार चीज से हवलदार पर किया हमला

Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
undertrial attacked the constable In jail
अस्पताल में हवलदार दाखिल, शरीर में लगे टांके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल में बंद हवालाती ने ड्यूटी पर तैनात हवलदार पर लोहे की नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुआ यूं कि हवालाती आपस में भिड़ रहे थे, उन्हें हवलदार छुड़वाने लगा था। थाना सिटी पुलिस के एसएचओ हरिंदर सिंह ने कहा कि अभी उनके पास शिकायत पहुंची नहीं है, शिकायत आने पर जांच करेंगे।
जेल सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह ग्यारह बजे के करीब जेल में हवालाती आपस में भिड़ रहे थे। हवलदार यादविंदर शर्मा ड्यूटी पर तैनात था। उसने हवालातियों को भिड़ते हुए देखा और उन्हें छुड़वाने लगा। तभी अमृतसर से फिरोजपुर जेल में शिफ्ट हुए हवालाती ने उस पर लोहे की नुकीली चीज से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। शरीर में कई जगह चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

उधर, यादविंदर शर्मा के रिश्तेदार तरसेम शर्मा ने कहा कि उनके घर पर दो बार पहले भी फायरिंग हुई है। जेल में बंद बंदियों पर सख्ती बरतने पर उनके घर हमला हुआ है। वे खुद भी जेल से सहायक सुपरिटेंडेंट सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed