{"_id":"689a22c885a4d0ca9501a93f","slug":"uncle-nephew-killed-five-injured-in-collision-between-two-bikes-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101204-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दो बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: दो बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत, पांच घायल
Mon, 11 Aug 2025 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर कोठे रामसर के पास रविवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में चाचा व भतीजे की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें फरीदकोट और बठिंडा के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतकों की पहचान कोटकपूरा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरमेल सिंह (37) और उसके भतीजे सुखमंदर सिंह (9) के रूप में हुई है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, कोटकपूरा के गुरु तेग बहादुर नगर में रहने वाला गुरमेल सिंह अपने भतीजे सुखमंदर सिंह समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ बाइक पर अपने ननिहाल गांव बंबीहा भाई गया था। वहां से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर कोठे रामसर के पास एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां सुखमंदर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुरमेल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई व जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।