फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Unable to get drugs, a young man hanged himself at a bus stand.

Jalandhar News: नशा न मिलने पर युवक ने बस स्टैंड पर फंदा लगा दी जान

Thu, 06 Nov 2025 09:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Unable to get drugs, a young man hanged himself at a bus stand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। जगरांव के गांव रसूलपुर मल्ला में नशा न मिलने से परेशान युवक ने बस स्टैंड पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान लवप्रीत सिंह (30) निवासी रसूलपुर मल्ला के तौर पर हुई है। लोगों ने जब बस स्टैंड के अंदर शव लटकते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। थाना हठूर की पुलिस ने शव को जगरांव के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया। वहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। चश्मदीद और अन्य गांव वासियों ने बताया कि लवप्रीत चिट्टे के नशे का आदी था। वह सुबह से ही नशे की तलाश में इधर-उधर घूम रहा था। उसने कई लोगों से पैसे भी मांगे लेकिन जब लोगों ने पैसे नहीं दिए तो उसने आत्महत्या कर ली। थाना हठूर के प्रभारी कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोग कई तरह की बातें कह रहे हैं लेकिन लवप्रीत की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी। लुधियाना में दो दिन के अंदर नशे की वजह से दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed