फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths killed in road accident, one injured in Pathankot

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

Sat, 30 Jan 2021 05:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed in road accident, one injured in Pathankot
पठानकोट। पठानकोट-सुजानपुर रोड स्थित गांव छोटेपुर में शुक्रवार देर रात मोटर साइकिलों की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल है। मृतकों की पहचान गांव कैलाशपुर निवासी गौरव और पठानकोट निवासी कुलदीप कुमार के तौर पर हुई है। हादसे में गौरव का दोस्त बिट्टूू घायल हुआ है। कैलाशपुर निवासी बिट्टू ने बताया कि शुक्रवार शाम वह और गौरव देर शाम को किसी दोस्त से मिलने पठानकोट बस स्टैंड के पास आए थे। वापसी पर रात साढ़े 10 बजे के करीब छोटेपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौके पर मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार कुलदीप की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल बिट्टू का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी थाना सुजानपुर के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed