फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two stolen along with stolen bike from Rajouri

राजौरी से चोरी की बाइक समेत दो काबू

Thu, 18 Mar 2021 10:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two stolen along with stolen bike from Rajouri
पठानकोट। थाना-1 की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी से चोरी की बाइक समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक पर पंजाब का जाली नंबर लगाया था। आरोपी की पहचान मोहल्ला कच्चे क्वार्टर निवासी उस्मान और राकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना-1 के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने मलिकपुर स्थित छोटी नहर के पास नाका लगाया हुआ था। सूचना मिली थी कि दो लोग चोरी की बाइक पर आ रहे हैं। उसपर पंजाब का नंबर लगा है। इसके बाद उन्होंने वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दोनों आरोपी पल्सर बाइक पर आए। रुकने का इशारा करने पर दोनों बाइक वहीं फेंककर गुज्जरों के डेरे की ओर भाग गए। पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो दीवार फांदने की कोशिश में दोनों आरोपी नीचे गिर गए। पुलिस ने जाली नंबरप्लेट उतारी और उनसे आरसी मांगी जोकि आरोपियों ने बाइक में ही रखी थी। जब असली नंबर चेक किया गया तो वह जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी, सूम टाटापनी कलकत्ते निवासी व्यक्ति का निकला। आरोपियों पर चोरी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed