फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two real sisters died due to gas leaking from geyser in Jalandhar

गीजर बना काल: पंजाब में गैस लीक होने से दो सगी बहनों की मौत, बाथरूम में घुट गया दम, थम गई सांसें

Mon, 16 Dec 2024 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 04:33 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में मंगलवार को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। घर पर लगा वॉटर गीजर दो सगी बहनों के लिए काल बन गया। गीजर की गैस लीक होने से दोनों की मौत हो गई। दोनों का शव बाथरूम से निकाले गए।

विज्ञापन
Two real sisters died due to gas leaking from geyser in Jalandhar
geyser गीजर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। पंजाब के जालंधर में वॉटर हिटर गीजर की गैस लीक होने से दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना जालंधर देहात के भोगपुर के गांव लड़ोई की है। यहां बाथरूम में नहाने गई दो सगी बहनों की वॉटर गीजर की गैस लीक से मौत हो गई।  

विज्ञापन


मृतक बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय प्रभजोत कौर और 10 वर्षीय शरणजोत के रूप में हुई है। प्रभजोत 7वीं कक्षा की छात्रा थी और शरणजोत कौर 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों ने कहा कि दोनों घर में बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों बच्चियों का दम घुटने से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी दोनों
दोनों बहनें सुबह स्कूल जाने के लिए बाथरूम में नहाने गई थी। बाथरूम में लगा गीजर ऑन था। बच्चियों को पता नहीं चला कि गीजर की गैस लीक हो रही है। जैसे ही उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बंद किया तो गीजर से गैस का रिसाव होने से दोनों वहीं बेसुध हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई ने की दरवाजा तोड़ने की कोशिश
काफी देर तक जब दोनों बहनें बाथरूम से बाहर नहीं आई तो कुछ देर बाद जब उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई। अंदर से बंद बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसके बाद छोटे बच्चे ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की पर दरवाजा नहीं टूटा। उसने आसपास के लोगों को बताया और परिवार ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो दोनों बहने बाथरूम में बेहोश पड़ी थीं। जब तक दरवाजा खुला तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो गई थी। 


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे अस्पताल
परिवार के मुखिया ने बताया कि बच्चों की मां दुबई में रहती थी और सभी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। घटना का पता चलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed