{"_id":"6ae88ab70239b32fa70f60bd","slug":"three-medical-firms-investigated-medicines-worth-330-lakh-seized-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101997-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तीन मेडिकल फर्मों की जांच, 3.30 लाख की दवाइयां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तीन मेडिकल फर्मों की जांच, 3.30 लाख की दवाइयां जब्त
Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्वास्थ्य विभाग ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए फरीदकोट में तीन मेडिकल फर्मों की जांच की। यह कार्रवाई युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत की गई। इस दौरान एक फर्म से 3,30,687 रुपये मूल्य की 48,990 गोलियां जब्त की गईं।
ड्रग इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह जांच सिटी फरीदकोट पुलिस के सहयोग से हुई। डोगर बस्ती स्थित सिंगला मेडिकल स्टोर में कोई अनियमितता नहीं मिली। राजा मेडिकल एजेंसी में कुछ खामियां पाई गईं। एलआईसी वाली गली स्थित ट्रू एक्ट फार्मा में दवाइयों का बिक्री रिकॉर्ड और अनिवार्य मासिक रिपोर्ट पेश नहीं की गई। विभाग ने फॉर्म-16 के तहत एक्टिनोरम और बेंजप्रो-एफएम की कुल 48,990 गोलियां जब्त कीं। जांच के दौरान राजा मेडिकल एजेंसी में कुछ अनियमितताएं सामने आईं। वहीं, ट्रू एक्ट फार्मा में दवाइयों का बिक्री रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया। अनिवार्य मासिक रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई थी। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।