{"_id":"6ae88b0b5cb64dd8cb0a86dc","slug":"directives-issued-to-transform-46-drug-hotspot-areas-moga-news-c-371-1-mog1001-103362-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 46 ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूरत बदलने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 46 ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूरत बदलने के निर्देश
Mon, 02 Nov 2026 06:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने पंजाब सरकार के 60 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 46 सत्यापित ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूरत युद्ध स्तर पर बदलने के निर्देश दिए।
सेतिया ने अधिकारियों को सुनसान स्थानों और खंडहर इमारतों में साफ-सफाई, मरम्मत, लाइटें लगवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक जागरूकता पर भी ध्यान देने को कहा। डिप्टी कमिश्नर ने ड्रग विभाग को मेडिकल स्टोरों की जांच और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को नशा प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभागों को नशे से पीड़ित लोगों के इलाज और पुनर्वास पर ध्यान देने को कहा गया। एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने पुलिस अधिकारियों से नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ितों के इलाज को प्राथमिकता देने को कहा।