फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people including woman killed road accidents police station Makku Lakhamok Bahram registered drivers

सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत, थाना मक्खू और थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने आरोपी चालकों पर दर्ज किया मामला

Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Two people including woman killed road accidents police station Makku Lakhamok Bahram registered drivers
गांव चक कंधे शाह की दाना मंडी और गांव निजामद्दीन वाला के पास हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। थाना मक्खू और थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने शनिवार को आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना लक्खोके बहराम पुलिस को दिए गए बयान में गुरभेज सिंह निवासी चक मेघा विरान ने बताया वह और उसके चाचा का बेटा गुरप्रीत सिंह (30) गांव चक कंधे शाह की दाना मंडी के पास सैर कर रहे थे। फिरोजपुर की तरफ से आई कार ने गुरप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। इससे गुरप्रीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे लुधियाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह, तारो निवासी पट्टी जिला तरनतारन ने बताया उसकी बहू गुरमीत कौर (35) पीडब्ल्यूडी में दिहाड़ी पर काम करती थी। वह हरिके पत्तन-मक्खू राजमार्ग पर काम कर रही थी। हरिके पत्तन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने गुरमीत कौर को टक्कर मार दी। इससे गुरमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मक्खू के एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक तारो के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर आरोपी चालक का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed