{"_id":"6a79c91202c888c48c0a6a51","slug":"two-people-have-been-named-in-the-case-of-cheating-of-rs-1170-lakh-hoshiarpur-news-c-16-1-pkl1092-1093197-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 11.70 लाख की ठगी के आरोप में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 11.70 लाख की ठगी के आरोप में दो नामजद
Mon, 10 Aug 2026 06:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। थाना हरियाना पुलिस ने 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी के आरोप में दो लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया है। गांव गिला निवासी इंद्रजीत कौर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
इंद्रजीत कौर ने पुलिस को बताया कि परविंदर सिंह और हुसन लाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। परविंदर सिंह गढ़दीवाला का निवासी है, जबकि हुसन लाल कंढालिया का रहने वाला है। आरोपियों ने अपनी कंपनी में निवेश करने पर अधिक लाभ देने का झांसा दिया था। इसी झांसे में आकर उसने उन्हें पैसे दिए। उसके साथ 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।