फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two people died different accidents in Ferozepur

फिरोजपुर में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two people died different accidents in Ferozepur
जिले में अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बेली राम वासी ग्वालमंडी फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा मोहित (19) बाइक पर दूध बेचने गया था, लौटते वक्त फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग पर स्थित पुल के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे यहां के अस्पताल से लुधियाना रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं प्रेमी सिंह वासी माड़े कलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा सारज सिंह (26) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। गांव गुदड़ढंढी रोड के पास गुरुहरसहाए की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एक बाइक ने सारज की बाइक को टक्कर मार दी। सारज बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed