फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two killed including owner bike in scooter of bike-scooter police arrive start investigation capturing dead bodies

बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में शैलर मालिक समेत दो की मौत, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच की शुरू

Sat, 05 Dec 2020 06:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two killed including owner bike in scooter of bike-scooter police arrive start investigation capturing dead bodies
जलालाबाद (फिरोजपुर)। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग पर स्थित गांव अमीर खास के पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक और स्कूटर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक और स्कूटर सवार दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अमीर खास थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार उड़ीक चंद वासी गांव बाघू वाला (गुरुहरसहाए) का जलालाबाद में शैलर है, शुक्रवार रात को शैलर से कामकाज कर उड़ीक चंद स्कूटर पर जलालाबाद से गुरुहरसहाए घर लौट रहा था। जैसे ही उड़ीक चंद गांव अमीर खास के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटर को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे में बाइक सवार मंजीत सिंह वासी गांव मेघा पांच गराईं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी उड़ीक को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, जांच कर रहे थाना अमीर खास के एएसआई सुखदेव सिंह का कहना है कि दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed