{"_id":"605236218ebc3e8d35340acc","slug":"two-injured-including-vice-chairman-of-block-committee-in-fight-abohar-news-pkl40746617","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन सहित दो घायल
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह।
- फोटो : ABOHAR
Link Copied
फाजिल्का। फाजिल्का के बीडीपीओ कार्यालय पर बुधवार को कुछ लोग मांगों के लिए गेट के सामने धरना दे रहे थे। बीडीपीओ कार्यालय में मौजूद ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन जब इन लोगों से बातचीत के लिए गए तो प्रदर्शनकारियों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। इस हंगामे में किसी ने वाइस चेयरमैन के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसमें उनका एक साथी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती गांव बक्खूशाह निवासी एवं ब्लाक समिति फाजिल्का के वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह सुखा ने बताया कि बुधवार को दोपहर जब वह बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो कुछ लोग बीडीपीओ कार्यालय का गेट बंद करके धरना दे रहे थे। इस कारण अलग-अलग गांवों से कार्य के लिए बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान कुछ सरपंचों ने उनसे बात भी की। तभी धरना दे रहे कुछ लोग बीडीपीओ से बैठक करवाने की मांग करते हुए उनके पास पहुंचे और गुंडागर्दी दिखाते हुए उन पर हमला कर दिया। जिसके चलते उनके सिर पर चोटें आई हैं, जबकि गांव मौजम निवासी हरबंस सिंह भी घायल हुआ है। उन्होंने इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। उधर, हमले की सूचना मिलते ही डीएसपी व नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग करवाया। थाना प्रभारी बचन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।