फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two groups of kanwariyas clashed over playing DJ, 5 injured

Jalandhar News: डीजे चलाने पर कांवड़ियों के दो ग्रुप भिड़े, 5 जख्मी

Sun, 16 Jul 2023 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 16 Jul 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two groups of kanwariyas clashed over playing DJ, 5 injured
मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा के गुरु राम दास नगर के शिव मंदिर में डीजे चलाने को लेकर कांवड़िये के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए, इसमें 5 जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मोगा के राम दास नगर के रहने वाला कुछ युवक हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर शिव मंदिर में चढ़ाने गए थे। इनमें कांवड़ियों के दो ग्रुप थे। एक कांवड़िया ग्रुप ने मंदिर में डीजे लगाया और दूसरे ने डीजे को बंद करने को कहा। इसी बात पर आपस में बहसबाजी हो गई। इसमें दोनों ग्रुपों के 5 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मौके पर लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई। वहीं, सरेआम लाठी और ईंट-पत्थर चलते दिखे। इस मामले में दोनों ग्रुप के जख्मी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस मामले में सीसीटीवी के आधार पर और जख्मियों के बयान के आधार पर मोगा सिटी 1 के पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed