फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two groups face to face over the supremacy of Gurudwara, police calmed down the matter

Jalandhar News: छह साल में डबल पैसे करने का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी, कंपनी का चेयरमैन गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two groups face to face over the supremacy of Gurudwara, police calmed down the matter
नंगल। लोगों को छह साल तीन महीने में पैसे डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले कंपनी के चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने बताया कि इस संबंधी पीड़ित लोगों ने 2 मई, 2022 को आरोपी मलूक सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस को शिकायत में पीड़ितों में जैमल सिंह, अशोक कुमार, स्नेहलत्ता, कृष्ण चंद, सुरेश कुमार, अश्वनी कुमार, विनीत कुमार, हन्नी और सुरेश कुमार बताया कि सर्वोत्तम हाईटेक इंफ्राटेक्स डेवलपमेंट लिमिटेड कंपनी ने 2014 में महावीर मार्केट, नंगल में अपना दफ्तर खोला था। कंपनी ने लोगों को छह साल तीन महीने में उनका पैसा डबल करने का झांसा देकर उनसे 2 करोड़ 77 लाख 75 हजार 412 रुपये जमा करवाए थे। कंपनी ने इसके लिए कमीशन एजेंट भी रखे थे। लेकिन जब समय पूरा होने पर पैसे देने की बारी आई तो कंपनी के कर्मचारियों ने आनाकानी शुरू कर दी और दफ्तर बंद करने शुरू कर दिए। खुद का ठगा महसूस होने पर लोगों ने 2 मई 2022 में जिला रूपनगर पुलिस के पास शिकायत दी थी। इसके बाद अब पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई बलराम शर्मा ने बताया कि आरोपी मलूक सिंह के खिलाफ धारा 420, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed